फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Yoga Day will be packed GIC field

योग दिवस पर खचाखच भरा रहेगा जीआईसी मैदान

Sat, 20 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
Yoga Day will be packed GIC field

भारत सरकार की पहल पर पहली बार 21 जून को मनाए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जोश हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहला मौका होगा जब जिले में शहर से लेकर गांवों तक एक ही समय हजारों लोग योग करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


इसकी सफलता की खास जिम्मेदारी भारत स्वाभिमान न्यास व पतंजलि योग समिति ने संभाल रखी है। शहर मुख्यालय के जीआईसी मैदान में योग दिवस मनाने की तैयारियां की गई हैं। शनिवार को योगाभ्यास भी हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सुबह शहर में योग दिवस का आयोजन जीआईसी मैदान में होगा।

यहां लगभग 3000 लोगों के योग करने की व्यवस्था की गई है। न्यास जिलाध्यक्ष डा.बीडी प्रजापति व पतंजलि योग समिति अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि इस कार्यक्रम में योग गुरु धनराज सिंह व बिंदु कुमार सिंह होंगे। रमाशंकर यादव प्रदर्शन के दौरान योग की खूबियां बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग के लिए निर्धारित 35 मिनट में तीन प्राणायाम कपालभाती, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी समेत स्थलीकरण, ताड़ासन, वृक्षासन, चक्रासन, त्रिकोण, भद्रासन, वक्रासन, मकरासन, सल्वासन, सेतुबंधु आसन, पवनयुक्त, शव (फ्री) आसन आदि का प्रदर्शन होगा। 10 योग शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

शनिवार को सुबह 6 बजे जीआईसी मैदान में योग का पूर्वाभ्यास हुआ। बड़ी संख्या में न्यास व समिति पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने शिरकत कर लगभग एक घंटे योग किया।

इनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। वहीं डीएवी, आदर्श बजरंग इंटर कालेज व पंडित जेएन महाविद्यालय के एनसीसी छात्र-छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में योगाभ्यास किया। मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स जेएन महाविद्यालय मैदान में योग दिवस मनाएंगे। योग गुरु विश्राम सिंह होंगे।

इसी तरह ब्लाक व गांव स्तर पर भी योग दिवस के आयोजन की तैयारियां की गई हैं। इसको लेकर हुई बैठक में संत कुमार गुप्त, रेखा सिंह गौर, पार्वती, राम प्रकाश याज्ञिक, राम प्रसाद, शामले प्रसाद, सबल सिंह, यशवंत आर्य, रामरूप खेंगर, जगपाल सिंह, द्वारिकेश सिंह मंडेला, राम प्रताप शुक्ला, नेहरू युवा केंद्र प्रभारी आरएन शुक्ला, प्रवक्ता विवेक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।


भारत स्वाभिमान न्यास के कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सजल कुमार रेंडर ने बताया कि तय किए गए 35 मिनट के योग कार्यक्रम में ‘सूर्य नमस्कार’ योग का प्रदर्शन नहीं होगा। भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि योग दिवस 6 से 8.15 बजे तक चलेगा। सवा दो घंटे के इस प्रोग्राम में सूर्य नमस्कार नहीं किया जाएगा। न ही किसी को इस योग का प्रदर्शन करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed