{"_id":"e52b4eb06efd895526324bd04e8b934f","slug":"yoga-camp-in-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल कारागार में खुले आसमान तले बंदियों ने सीखा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल कारागार में खुले आसमान तले बंदियों ने सीखा योग
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल कारागार में बंदियों को आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षण में योगासन के गुर सिखाए गए। योग गुरु ने दावा करते हुए बताया कि सुदर्शन क्रिया से शरीर के दोष दूर होते हैं।
विज्ञापन
जेल में चल रहे चार दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को योग गुरु अनुराग ने पुरुष बंदियों को योगा की जानकारी दी। खुले आसमान तले ठंडी धरती पर बिछे एक कंबल पर बंदियों ने योग सीखे। उन्हें भष्तिका आसन समेत श्वसन और सुदर्शन क्रिया के फायदे बताए गए। योग गुरु ने दावा किया कि 90 दिन सुदर्शन क्रिया से रोग-दोष दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, महिला जेल में जिलाधिकारी की पत्नी डॉ.विमलेश ने 50 महिलाओं को योग सिखाए। जेल अधीक्षक एचबी सिंह व डिप्टी जेलर रतन कुमार आदि उपस्थित रहे।