फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Writes prescription drug , sent a notice to EMO

दवा की पर्ची लिखी, ईएमओ से जवाब तलब

Tue, 05 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 05 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Writes prescription drug , sent a notice to EMO
डाक्टर - फोटो : file photo

बांदा। शासन द्वारा सख्ती से लगाई गई रोक के बाद भी यहां जिला अस्पताल में मरीजों को बाजार से दवा लाने की जारी की जा रही पर्चियों पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन


सीएमओ डा. जीएस वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को सुबह उन्हें मरीज उदय सिंह से फोन पर शिकायत मिली कि डाक्टर मरीजों को बाहर से दवा लाने के लिए पर्ची लिख रहे हैं। इस पर वह तत्काल अस्पताल पहुंच गए। वहां पाया कि ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बाहर से दवा लाने के लिए मरीज को पर्ची दी है। सीएमओ ने यह पर्ची अपने कब्जे में ले ली। डॉ. विनीत से स्पष्टीकरण तलब किया है। डॉ. एके टंडन द्वारा जुनैद नाम के मरीज का एक्सरे बाहर से कराने को लिखी पर्ची पाई गई। जबकि जिला अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मुफ्त है।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि इस मामले मेें उन्होंने अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य, चित्रकूटधाम मंडल) को निर्देश दिया है कि कड़ी कार्रवाई करें। ट्रामा सेंटर की सेवाएं भी दुरुस्त करने का सीएमएस को निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि मानव संसाधन एजेंसी अवनि परिधि द्वारा उपलब्ध कराए गए सात कर्मचारियों में से मात्र दो ही काम पर आ रहे हैं। इस पर एजेंसी से लिखित जवाब मांगा गया है। सीएमओ ने जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी आदि सभी यूनिटों को निर्देश दिया है कि वार्डों और कमरों में पंखा और कूलर की तत्काल व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में कई मिले नदारद
नरैनी/अतर्रा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कई कर्मचारियों से ड्यूटी से नदारद होेने और अन्य अव्यवस्थाओें पर चिकित्साधीक्षक को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। अतर्रा सीएचसी में डाक्टर व वार्ड ब्वाय के गैरहाजिर होने पर कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार को सुबह नौ बजे उन्होंने नरैनी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। यहां ज्यादातर वार्डों में पंखे नहीं थे जो थे वह खराब थे। शौचालयों में गंदगी मिली। न्यू पीएचसी, गुढ़ाकलां में चिकित्सक व फार्मेसिस्ट न होने पर नरैनी अधीक्षक को व्यवस्था का आदेश दिए। तीन दिन के अंदर सभी खामियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य परीक्षण टीम के वाहन का टैक्सी परमिट न होने पर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। उधर, अतर्रा सीएचसी में डा. वंदना चौरसिया और वार्ड ब्वाय फिरोज गैरहाजिर थे। अधीक्षक को दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। उधर, क्षय रोग से संबंधित दो कर्मचारियों को भी चेतावनी जारी करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed