{"_id":"653571dfaf257037a80a9737","slug":"wrestler-lallu-defeats-kallu-banda-news-c-212-1-ori1004-3720-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पहलवान लल्लू ने कल्लू को धूल चटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पहलवान लल्लू ने कल्लू को धूल चटाई
विज्ञापन
नरैनी। दिवली गांव के दुलारिया बाबा प्रांगण में रविवार को आयोजित दंगल में क्षेत्रीय और दूर दराज से आये पहलवानों ने दम दिखाया।
दंगल की शुरुआत प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रभान यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। मऊ के पहलवान गंगा और चित्रकूट के पहलवान कुंज के बीच हुई कुश्ती में जमकर तालियां बजीं। करीब 13 मिनट तक चली कुश्ती में पहले लगा कि चित्रकूट के पहलवान कुंज भारी पड़ रहे थे, लेकिन अंतिम समय में मऊ के पहलवान गंगा ने चित्रकूट के कुंज को पटखनी दी।
चित्रकूट तमरार के लल्लू और दिवली के कल्लू के बीच हुई कुश्ती भी रोमांचक रही। इसमें लल्लू ने कल्लू धूल चटाई। दंगल में 12 से ज्यादा कुश्तियां हुईं। आयोजक प्रधान ओमकार रैकवार ने विजेता पहलवाना को 2100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। पुलिस बल तैनात रहा।