फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Workers put helmets to replace a shabby ply

जर्जर प्लाई बदलाने को कर्मियों ने लगाए हेलमेट

Tue, 05 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Workers put helmets to replace a shabby ply
बिजली विभाग के मीटर टेस्ट लैब में टूटी प्लाई के नीचे हेलमेट लगाकर काम करते कर्मचारी। - फोटो : BANDA
बांदा। शहर स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन परिसर में वर्कशाप के टीनशेड तले चल रहे मीटर टेस्ट लैब में लगी जर्जर प्लाईवुड दुरुस्त कराने के लिए यहां के कर्मचारियों ने नया तरीका अपनाया है। कर्मचारी हेलमेट लगाकर टेस्ट लैब में बैठ रहे हैं। उनका यह ‘उपाय’ मीडिया में सुर्खी बन रहा है। उधर, अधिशासी अभियंता का कहना है कि बढ़ाचढ़ाकर प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सब स्टेशन में पुराने वर्कशाप में लोहे के एंगिल पर टीनशेड लगा है। पूर्व में यहां वर्कशाप थी। अब कुछ अरसे से यहां मीटर टेस्ट लैब बना दिया गया है। उपभोक्ताओं के मीटरों का परीक्षण व मरम्मत आदि होती है। कई कर्मचारी बैठते हैं। कर्मचारियों की टेबल के ऊपर एंगल पर प्लाईवुड लगाई गई थी, ताकि टीनशेड की गर्मी से बच सकें।
विज्ञापन

यह प्लाईवुड जर्जर हो चुकी है। कई जगह से टूट रही है। यहां बैठने वाले कर्मचारियों का कहना है कि इसे बदलने के लिए वह कई बार संबंधित अधिकारियों से अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। किसी भी समय प्लाईवुड गिरकर उन्हें चुटहिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों द्वारा हेलमेट लगाकर काम करने की बाबत अधिशासी अभियंता (प्रवर्तन) सत्यप्रकाश का कहना है कि वहां छत नहीं है, टीनशेड है। उसके नीचे लगी प्लाई कमजोर हो गई है। इसे जल्द ही बदला जाएगा। अधिशासी अभियंता ने कहा कि हेलमेट लगाकर बेवजह प्रचारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed