{"_id":"629cec64ea256a33fd23d415","slug":"worker-killed-in-accident-wife-and-daughter-in-law-injured-banda-news-knp7007953178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मजदूर की मौत, पत्नी व बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मजदूर की मौत, पत्नी व बहू घायल
विज्ञापन
Worker killed in accident, wife and daughter-in-law injured
- फोटो : BANDA
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में चमरहा गांव के पास हादसे में बाइक चालक क्रशर मजदूर की मौत हो गई। पीछे बैठी पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोटें आईं।
सीमावर्ती महोबा जनपद के सुकौरा (कबरई) गांव निवासी बाबूलाल पाल (55) बाइक से अपनी पत्नी पुनिया (45) और बहू सावित्री (26) के साथ रविवार को शाम जरेहटा से गांव लौट रहा था। बांदा-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग में चमरहा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुनिया और सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जिला अस्पताल से पुनिया को कानपुर और सावित्री को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। बाबूलाल के पुत्र महेंद्र ने बताया कि बीमार चचेरी बहन मिड़िया को देखने गए थे। लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से किसान की मौत
बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गांव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महेश्वरी गौतम (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। वह शनिवार को सुबह पैदल बांस लेने खेत जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। परिजनों ने घायल को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। यहां देर शाम मौत हो गई। भाई रामनरेश गौतम ने बताया कि महेश्वरी अविवाहित था। दो बीघा जमीन में खेतीबाड़ी करके गुजर-बसर कर रहा था। (संवाद)