{"_id":"6320c75620faad6e054c9b55","slug":"worker-dies-due-to-current-in-railing-banda-news-knp717967711","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः रेलिंग में उतरे करंट से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः रेलिंग में उतरे करंट से मजदूर की मौत
विज्ञापन
बांदा। निर्माणाधीन मकान में लोहे की रेलिंग में उतरे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक मकान में मजदूरी के साथ चौकीदारी भी करता था।
हमीरपुर जनपद के नायक पुरवा निवासी मंगल (35) पुत्र स्व. प्रेम अनुरागी इन दिनों गायत्री नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी और रात में चौकीदारी करता था। मंगलवार तड़के मोबाइल उठाते वक्त रेलिंग में उतरे करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह पहुंचे गृहस्वामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता था, इधर दो माह से यहीं रहकर मजदूरी कर रहा था। उसके दो पुत्र हैं। पुलिस उपाधीक्षक अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच बोर्ड लगा रखा था। उसी के चलते रेलिंग में करंट उतर आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।