Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women's Hospital: No Radiologist So there is no ultrasound facility either.

महिला अस्पताल: रेडियोलॉजिस्ट नहीं तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं

Thu, 01 Jun 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 01 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women's Hospital: No Radiologist

So there is no ultrasound facility either.
बांदा। रेडियोलॉजिस्ट न होने जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे जांच के लिए गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को निजी पैथालॉजी में अल्ट्रासाउंड के लिए 700 रुपये जेब से देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में चार वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण स्टोर रूम में रखी अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। यहां प्रतिदिन करीब 400 मरीजों की ओपीडी की जाती है। इसमें ज्यादातर गर्भवती महिलाएं होती हैं।
विज्ञापन

उन्हें तीन से चार बार अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता पड़ती है। सभी को बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। कभी-कभी प्रसव के दौरान महिला को बाहर अल्ट्रासाउंड करवाने ले जाना कष्टकारी हो जाता है। यहां ज्यादातर महिला चिकित्सक बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- करहिया निवासी रोली का कहना है कि यहां पर सुविधा नहीं होने से निजी पैथालॉजी में तीन बार अल्ट्रासाउंड करवा चुकी हैं। हर बार सात 700 रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड बाहर से करवाना पड़ा हैै।

-कटरा निवासी दुर्गा गुप्ता का कहना है कि पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए गई, लेकिन वहां पर भीड़ के कारण मजबूरी में बाहर से करवाना पड़ा। शिकायत पर कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।



जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता है। उच्चाधिकारियों को कई बार पत्राचार किया है, लेकिन अभी तक तैनाती नहीं हुई है। इसके चलते फिलहाल मरीजों को पुरुष अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भेजा जाता है। वहां भीड़ के चलते मरीज बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed