फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women's indefinite fast against Dbangon

दबंगों के विरुद्ध महिला का आमरण अनशन

Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Women's indefinite fast against Dbangon
बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठी महिला शबनम। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लिए जाने और पुलिस या प्रशासन से कोई मदद न मिलने पर क्षुब्ध पर्दानशीन महिला अपने दो बच्चों के साथ यहां मंडल मुख्यालय में आमरण अनशन पर बैठ गई है। साथ ही कहा है कि होलिका दहन के दिन वह खुद को जिंदा जलाएगी। अपने इस इरादे से मुख्यमंत्री सहित स्थानीय अफसरों को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव की शबनम निशा पत्नी कल्लू खां ने बताया कि उसके ससुर की जमीन पर गांव के दबंगोें ने अवैध कब्जा कर कच्चा मकान बना लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों की ड्योढ़ी में लगातार फरियाद करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रिश्वत देने के लिए उसके पास पैसा नहीं है। सूखे के चलते उसका परिवार भी आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा है। शुक्रवार से यहां अशोक लाट परिसर मेें आमरण अनशन पर शुरू कर दिया। इंसाफ न मिलने पर होलिका दहन के दिन आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed