फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women lag behind men in the division in vaccination

वैक्सीनेशन में मंडल में पुरुषों से पीछे महिलाएं

Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Women lag behind men in the division in vaccination
बांदा। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर शासन-प्रशासन का ज्यादा फोकस है। खासकर वैक्सीनेशन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं। पिंक बूथ भी चालू किए गए। इसके बाद भी आधी आबादी टीकाकरण में पुरुषों से काफी पीछे है। चित्रकूटधाम मंडल में चल रहे टीकाकरण में अब तक मात्र 36 फीसदी महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई। इनमें भी अधिकांश 45 से अधिक उम्र की महिलाओं की संख्या है। चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में 172 बूथों में टीकाकरण का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए फरवरी माह में वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। वैक्सीनेशन के लिए जोरशोर से चलाए जा रहे अभियानों में आधी आबादी खास दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। नतीजे में चारों जिलों में अब तक चार लाख 49 हजार 318 लोगों को लगी वैक्सीन में महिलाओं की संख्या लगभग एक लाख 64 हजार है। यह मात्र 36 फीसदी है। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में करीब 11 हजार महिलाओं ने टीका लगवाया है। चित्रकूटधाम मंडल में अब तक 4,49,318 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 3,77,038 लोगों को टीके की पहली डोज लगी है।
विज्ञापन

इनमें 18 प्लस वर्ग के 42,499 युवक-युवतियां भी शामिल हैं, जबकि दूसरी डोज अब तक करीब 72,280 लोगों को लगी है। चारों जिलों में अब तक कुल 2,85,318 पुरुषों और 1,64,000 महिलाओं ने टीका लगवाया है। खास बात यह है कि टीका लगवाने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा संख्या 45 प्लस वर्ग की है। पहली जून से 18 से 44 उम्र तक के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया, लेकिन इसमें भी अब तक हुए टीकाकरण में महिलाएं पुरुषों से पीछे चल रही हैं। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग से मिले वैक्सीनेशन के आंकड़ों से हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में पहली और दूसरी डोज लगवाने वालों का ब्योरा
जनपद पहली डोज दूसरी डोज कुल
बांदा 1,21,003 24,269 1,45,272
चित्रकूट 60,250 10,730 70,980
हमीरपुर 95,711 19,282 1,14,993
महोबा 1,00,074 17,999 1,18,073
योग 3,77,038 72,280 4,49,318
मंडल में 45 प्लस, 18 प्लस वर्ग आयु और महिलाओं के वैक्सीनेशन का ब्योरा---
जनपद 45 प्लस 18 प्लस महिलाएं
बांदा 1,13,703 31,569 49,000
चित्रकूट 66,370 4610 26,500
हमीरपुर 1,09,875 5118 42,000
महोबा 1,16,871 1202 46,500
योग 4,06,819 42,499 1,64,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed