फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   women immersed kajlis

महिलाओं ने कजलियां विसर्जित की

Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
women immersed kajlis
बांदा/नरैनी/बबेरू/तिंदवारी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन सोमवार को भी रक्षाबंधन व कजली तीज त्योहार मनाया गया। महिलाओं ने नदी, तालाब और पोखरों में कजलियां विसर्जित कीं। फिर भाइयों का तिलक करके राखी बांधी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण शहर के अटल सरोवर (नवाब टैंक) व छाबी तालाब में मेला नहीं लगा। महिलाओं ने सादगी के साथ कजली विसर्जन की रस्म अदा की। उधर, शाम को ग्रामीण इलाकों की महिलाओं ने नवाब टैंक में कजली विसर्जन किया। ऑक्सीजन पार्क व अटल सरोवर पार्क का अवलोकन किया।
विज्ञापन

नरैनी के बंबा तालाब में महिलाओं ने कजलियां विसर्जित कीं। यहां परंपरागत मेला नहीं लगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा ने लोगों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू में महिलाओं ने तालाबों में कजली विसर्जन कर मां मढ़ी दाई मंदिर में माथा टेका और पूजन अर्चन किया। कई जगह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। तिंदवारी में महिलाओं ने देवी दाई तालाब में कजली विसर्जन किया और राम-जानकी मंदिर में पूजन किया।

बिसंडा के बिलगांव, अजीतपारा में महिलाओं ने बड़े तालाब में कजलियां विसर्जन किया। खप्टिहा कलां, खुरहंड, गिरवां, मटौंध, खत्री पहाड़ आदि स्थानों में सादगी के साथ कजली मेला की रस्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed