फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women danced to the tune of Damru on Hariyali Teej

Banda News: हरियाली तीज पर डमरू की धुन पर थिरकीं महिलाएं

Mon, 05 Aug 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women danced to the tune of Damru on Hariyali Teej
बांदा। वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वाधान में आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरे वस्त्र पहने महिलाएं डमरू की धुन पर जमकर थिरकीं। भजन-कीर्तन के साथ खेलकूद भी हुए।
विज्ञापन

हरियाली तीज व मित्रता दिवस कार्यक्रम में तमाम महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल की आरती से हुई। ढोल-नगाड़ों, डमरू की ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। ओम नमः शिवाय के जयकारे लगे तो सब के मन में हर-हर महादेव विराजे। अमायरा, शिवन्या और अविष्का ने तांडव नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अर्चना मेहरा, सुरभि, ज्योति, सुगंधी, शिल्पी, शालू व संध्या आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। शबाना रफीक व छाया सिंह ने कविता प्रस्तुत की। आयोजिका एसीडी स्टूडियो की निदेशक निशा गुप्ता ने बताया कि भारतीय संस्कृति में पूजा पाठ और त्योहारों का अपना अलग ही महत्व है। सुहाग की टोकरी निर्णय में ज्योत्सना पुरवार, शशी मेहरा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति को प्रथम पुरस्कार, स्मिता को द्वितीय तथा ज्ञान अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। वहीं निशा रावत चौथे स्थान पर रहीं। सावन क्वीन रश्मि अग्रवाल रहीं। शहर की विभिन्न क्षेत्र की महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु व कविता, डॉ. मोनिका सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed