{"_id":"5eb595bf8ebc3e90984db2da","slug":"women-commission-members-met-the-quarantine-workers-banda-news-knp5591601121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन मजदूरों से मिलीं महिला आयोग सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन मजदूरों से मिलीं महिला आयोग सदस्य
विज्ञापन
पिपरहरी गांव में स्क्रीनिंग को पहुंची स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। झांसी मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार की शाम तक 57 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें सभी निगेटिव निकले। तीन संक्रमितों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आईं। इनमें बांदा के नरैनी के रामनगर का प्रवासी मजदूर और महोबा के दोनों स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। उधर, जिले में 21 संक्रमितों का आंकड़ा बरकरार है। इनमें 18 सक्रिय संक्रमित हैं। वहीं, महानगरों से 92 और मजदूरों की वापसी हुई। इन सभी का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज में झांसी लैब से कुल 57 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जबकि 59 नमूने भेजे गए थे। दो संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। प्राप्त रिपोर्टों में तीन रिपोर्टें लगातार दूसरी बार निगेटिव आई हैं।
इन तीनों की पहली रिपोर्टें पॉजिटिव थीं। यह महोबा के दोनों स्वास्थ्य कर्मी और बांदा के नरैनी कस्बे का प्रवासी मजदूर शामिल है। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि पॉजिटिव से निगेटिव हुए संक्रमितों को शनिवार को आइसोलेशन से हटाकर क्वारंटीन सेंटर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ कार्यालय के एपिडेमोलॉजिस्ट डा. प्रसून ने बताया कि अब तक 892 नमूने भेजे गए। इनमें 762 की रिपोर्ट प्राप्त हुई और 73 की जांच आना बाकी है। वहीं महानगरों से यहां आए 92 मजदूरों ने जिला अस्पताल पहुंचकर चेकअप कराया।
इनमें महाराष्ट्र के 27, इंदौर के चार, सूरत के 13, गुरुग्राम के सात, हरियाणा और दिल्ली के आठ-आठ मजदूर शामिल हैं। चिकित्साधिकारी डा. विनीत सचान ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। अधिकारियों को भी इन मजदूरों की सूचना भेजी गई है।