फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Women are also keeping a strong hold on topical issues

सामयिक मुद्दों पर महिलाएं भी बना रहीं मजबूत पकड़

Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Women are also keeping a strong hold on topical issues
‘माटी’ पत्रिका का विमोचन करते सीडीओ, महिला डिग्री कॉलेज प्राचार्य तथा अन्य साहित्यकार। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। केदार स्मृति न्यास के तत्वावधान में आयोजित विमोचन और समीक्षा समारोह में साहित्यकारों ने लेखन और कविता संग्रह आदि पर अपनी बेबाक समीक्षाएं कीं। कहा कि इस क्षेत्र में सामयिक मुद्दों पर महिलाएं भी अपनी मजबूत पकड़ बना रही हैं। यह अच्छा संकेत है।
विज्ञापन

रविवार को महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ.सबीहा रहमानी के कहानी संग्रह ‘काकी का कुनबा’ की समीक्षा की गई। महाविद्यालय के डॉ.शशिभूषण मिश्र ने डॉ.सबीहा की कहानी लेखन से जुड़े लंबे सफर पर चर्चा की।
विज्ञापन

कहा की सामयिक और स्त्री विमर्श जैसे मुद्दों पर दृढ़ता के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखना महिलाओं को सशक्तता का सकारात्मक का संदेश देती है। आनंद कुमार मंजुल ने भी कहानियों पर अपनी राय जताई। डीसीडीएफ अध्यक्ष और साहित्यकार सुधीर सिंह ने कहानी संग्रह को नायाब बताते हुए लोगों से इसे पढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने भी कहानी संग्रह को सराहा। सभी साहित्यकारों ने मंच पर सामूहिक रूप से ‘माटी’ पत्रिका के 17वें अंक का विमोचन किया। वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ.शबाना रफीक और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता ने डॉ.सबीहा की कहानियों की संवेदनशीलता बयां की।

केदार स्मृति न्यास सचिव नरेंद्र पुंडरीक के दिशा निर्देशन में आयोजित इस समारोह को डॉ.रामचंद्र सरस और रामकरण साहू ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ.अंकिता तिवारी द्वारा किया गया। महाविद्यालय के डॉ.जय प्रकाश सिंह, डॉ.ज्योति मिश्रा भी उपस्थित रहे। छात्रा अंशिका, शिवानी और तृप्ति ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। श्रद्धा निगम, उमा पटेल, अंजू दमेले आदि उपस्थित रहीं। डॉ.सबीहा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed