फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's condition deteriorated due to pregnancy, death

Banda News: गर्भ खराब होने से महिला की बिगड़ी हालत, मौत

Wed, 26 Apr 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman's condition deteriorated due to pregnancy, death
बांदा। एक माह का गर्भ खराब होने से गर्भवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अतर्रा सीएचसी में दिखाया तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले गर्भवती ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी सतरूपा (27) एक माह के गर्भ से थी। सोमवार की देर शाम उसके पेट में अचानक मरोड़ उठने से उसका गर्भपात हो गया, जिससे ब्लीडिंग अधिक होने से उसकी हालत बिगड़ गई। पति रामकृपाल ने उसे अतर्रा सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाया तो उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पति ने बताया कि वह खेतिहर मजदूर है। पत्नी के एक माह का गर्भ था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। उधर, घुराने का पुरवा निवासी मृतका की मां राजकुमारी ने बताया कि पिता रमेश की मृत्यु हो चुकी है। दामाद उसकी तबीयत बिगड़ने की बात बता रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में शादी हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। अतर्रा कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पति ने गर्भ खराब होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed