फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's body found hanging at in-laws' house, husband accused of murder

Banda News: ससुराल में महिला का शव फंदे पर लटका मिला, पति पर हत्या का आरोप

Tue, 14 Apr 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging at in-laws' house, husband accused of murder
फोटो- 09 अनीता। फाइल फोटो।
बांदा। एक महिला का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। जहां ससुरालीजन इसे आत्महत्या बता रहे हैं वहीं मायका पक्ष गला दबाकर हत्या किए जाने का दावा कर रहा है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन




बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव 22 वर्षीय अनीता का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह जब ससुरालीजन ने देखा तो मामले की जानकारी पुलिस व महिला के मायके पक्ष को दी। पुलिस ने घटनास्थल से सभी भौतिक साक्ष्यों को एकत्र कर आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं कोर्रही निवासी महिला के पिता गुलाब ने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के 10 साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक पति रामऔतार अक्सर शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन




कई बार पंचायत में समझौता भी हुआ लेकिन उसकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया। बीती रात भी उसने शराब के नशे में बेटी की पिटाई की और गला दबाकर मार दिया। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। वहीं पति मामले में कुछ भी कहने से बचता रहा। थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed