फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman's body found dismembered in flour mill

:आटा चक्की में धड़ से अलग मिला महिला का शव

Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found dismembered in flour mill
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र में एक आटा चक्की में महिला का सिर धड़ से अलग मिला। पास ही उसकी हथेली मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं आटा चक्की मालिक ने हादसा बताया है। पुलिस ने फारेंसिक टीम से जांच कराई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव का यह मामला है। यहां गाव में राजकुमार शुक्ला की आटा चक्की है। मंगलवार की शाम को वहां एससीएसटी परिवार की महिला सुनीता पत्नी सोहन का शव मिला। क्षत विक्षत और रक्तरंजित शव था। शरीर के ऊपरी हिस्से मेंकपड़े नहीं थे। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि हत्या की गई है। वहीं चक्की मालिक ने हादसे में महिला की जान जाने की बात कही है। देर शाम तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

नरैनी सीओ नितिन कुमार ने बताया कि महिला गांव की ही एक आटा चक्की में काम कर रही थी। दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। चक्की में फंस जाने से ही उसका शव क्षत विक्षत हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उसके बाद आगे की पुष्टि की जा सकेगी। हत्या प्रतीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed