फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman thrown out of house if she didn't get car as dowry, her husband had started harassing her from the first

बांदा: विदा होकर पहुंची ससुराल...और खुल गई पोल, पति पहली रात से ही करने लगा था प्रताड़ित, पढ़िए पूरा मामला

Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:22 AM IST
सार

Banda News: महिला का आरोप है कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध है। उससे एक बच्चा भी है। यह बात छिपाकर उसने उससे शादी की। महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ व दो ननदों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Woman thrown out of house if she didn't get car as dowry, her husband had started harassing her from the first
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में दहेज में कार न मिलने पर पति ने शादी के बाद महिला के चरित्र पर संदेह करना शुरू कर दिया। शादी से पहले के संबंधों का आरोप लगाकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसे घर से निकाल दिया। महिला ने महिला थाने में पति समेत छह ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 जून 2023 को हरदोई जिले के पोथव गांव में सौरभ द्विवेदी के साथ हुई थी। शादी में उसके ससुर कार की मांग करने लगे। आरजू मिन्नत करके विदाई कराई गई।
विज्ञापन

विदाई के बाद वह जब ससुराल पहुंची, तो कम दहेज का उसे ताना दिया गया। पति ने शादी की पहली रात ही उसे अपमानित किया। घर में उसके साथ नौकरानी जैसा सुलूक किया। उसके बाद उसे लेकर वह अपनी नौकरी स्थल पर ले गए लेकिन वहां भी उनका सुलूक नहीं सुधरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के किसी महिला से अवैध संबंध भी हैं
कार के लिए पति ने फंदा लगाकर जान देने की तक की बात कह दी। उसे 28 जुलाई को घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति के किसी महिला से अवैध संबंध है। उससे एक बच्चा भी है। यह बात छिपाकर उसने उससे शादी की। महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास, जेठ व दो ननदों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed