{"_id":"5797a8814f1c1b687d21eda4","slug":"woman-s-death-from-fever-10-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुखार से पीड़ित महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा कई मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, डायरिया का प्रकोप भी नहीं थम रहा। प्राइवेट अस्पतालों में भी भीड़ है। जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के गौरीकलां गांव में राम देवी (55) पत्नी बड़कू को कई दिन से बुखार था। पति ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को उसकी हालत और बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, बुखार ग्रस्त रूपा (55) निवासी अलोना, अतुल (20) पचनेही, करन कुमार (4) कतरावल, रनिया (70) मवई, जगरनिया (7) खड़िया पुरवा, सलीम (24) परशुराम तालाब, श्यामसखी (70) जमालपुर, हीरामनी (26) जरर, मीनू द्विवेदी (24) सिविल लाइन व अनीता (25) निवासी कतरावल को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। नगर निवासी गनेश रैकवार (36), कुट्टी (75) पुनाहुर, सरोज (35) व नीलम (53) थनैल, मीरा (18) व गनेशा (45) अतर्रा ग्रामीण को डायरिया होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन