फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman in hospital over 229 drugs

महिला अस्पताल में 229 दवाएं खत्म

Sat, 06 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 06 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman in hospital over 229 drugs
जिला अस्पताल के निरीक्षण में मरीज और डाक्टरों से जानकारी लेते विधायक विवेक कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बीमारियों के मौसम में मंडल मुख्यालय के महिला अस्पताल में दवाओं का भारी टोटा है। हालात यह है कि 358 प्रकार की दवाओं में अस्पताल के स्टाक में 229 प्रकार की दवाएं खत्म हो गई हैं। सिर्फ 129 दवाओं पर ही रोजाना आ रहे हजारों मरीजों का इलाज हो रहा है। यह खुलासा शनिवार को विधायक विवेक कुमार सिंह के जिला अस्पताल के निरीक्षण में हुआ।

विज्ञापन


विधायक को कई मरीजों ने बताया कि दवाएं अस्पताल से नहीं मिल रहीं। बाजार से लाने को लिखा जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रामकली (भुसासी) ने यही शिकायत की। उधर, इस बारे में मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. ऊषा सिंह ने विधायक को बताया कि अस्पताल में 358 प्रकार की दवाएं होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 129 तरह की दवाएं बची हैं।
विज्ञापन


दवाओं की डिमांड शासन को भेजी जा चुकी है, लेकिन नहीं आ रही हैं। ऐसे में बाहर की दवाएं लिखना मजबूरी है। उधर, जिला अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केएल पांडेय ने कहा कि कुछ मरीजों को चक्कर आने की शिकायत है। इसकी दवा अस्पताल में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामूली मर्ज पर रेफर भी नहीं किया जा सकता। मजबूरन दवा बाहर से मंगानी पड़ रही है। विधायक ने लखनऊ में अधिकारियों से बात कर दवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोरी लाल ने बताया कि शासन ने यहां डॉ. अनीता और डॉ. संगीता की नियुक्ति की है, लेकिन दोनों ने ही यहां ज्वाइन नहीं किया।

निरीक्षण में विधायक को अस्पताल में जगह-जगह गंदगी भी मिली। वार्डों के शौचालय से दुर्गंध आ रही थी। विधायक ने रोष जताते हुए कहा कि ऐसे वातावरण में तो यहां मरीज स्वस्थ होने के बजाय और बीमार होंगे।


अस्पताल के बाहर परिसर में बेतरतीब खड़ी एंबुलेंस और अन्य वाहनों पर लग रहे जाम से नाराज विधायक ने सिविल लाइन चौकी प्रभारी को फोन पर वाहन सीज करने को कहा। विधायक के साथ निरीक्षण में उनके प्रतिनिधि खुर्शीद अहमद खां, धनंजय सिंह उर्फ टीटू, लोकेंद्र प्रताप सिंह, संजू शास्त्री भी साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed