{"_id":"57d6ede94f1c1bef30d478c4","slug":"woman-hanging-imposed-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ससुराल में लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने ससुराल में लगाई फांसी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, एक हफ्ते पूर्व आग से झुलसी युवती की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया।
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव की संगीता (26) पत्नी अवधेश ने रविवार की रात घर में रस्सी से फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। उधर, मृतका के चचेरे भाई हरी प्रसाद (बरेहटा, जसपुरा) ने बताया कि शनिवार को वह बहन को लिवाने गया था। ससुराल वालों ने अभद्रता कर बिना विदा किए उसे भगा दिया।
आरोप लगाया कि ये दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि हत्या कर फांसी का रूप दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष राकेश सरोज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव की रामदुलारी (24) पत्नी ओम प्रकाश की रविवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। तीन सितंबर को आग से झुलस जाने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था। ससुराल वालों का कहना था कि चूल्हे में खाना बनाते समय आग लगी।
उधर, मृतका की मां कमला (खोरा, अजयगढ़) ने बताया कि छह साल पहले पुत्री की शादी की थी। पति-पत्नी के बीच परिवार न्यायालय में मुकदमा चला था। समझौता होने पर डेढ़ साल पहले विदा करा ले गए थे। इसके बाद पुत्री को नहीं भेजा। ससुरालीजनों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली।