{"_id":"66328bcba56bb019e8093015","slug":"woman-falls-from-bike-innocent-child-sitting-in-her-lap-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-110025-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक से गिरी महिला, गोद में बैठे मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक से गिरी महिला, गोद में बैठे मासूम की मौत
विज्ञापन
बांदा। दुधमुंहे को गोद में लेकर भाई के साथ ससुराल जा रही महिला चक्कर आने से बाइक से गिर गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के कुआं बारी गांव निवासी पूजा (20) अपने भाई सुरेंद्र की शादी में 18 अप्रैल को मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी पहरा गांव आई थी। यहां से बुधवार को वह पुत्र रिषभ (5) के साथ भाई सुरेंद्र की बाइक में बैठकर ससुराल जा रही थी। मटौंध थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास अचानक उसे चक्कर आने से वह बच्चे के साथ बाइक से गिर गई।
जिससे मासूम रिषभ की मौके पर ही मौत हो गई। भाई सुरेंद्र ने घायल पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही पूजा के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। रिषभ पूजा का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा परिवार बदहवास था। पूजा का पति भी बिलखने लगा। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे संभाला।