फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman dies by consuming poison in her in-laws

ससुराल में महिला ने जहर खाकर जान दी

Sun, 30 Aug 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman dies by consuming poison in her in-laws
बांदा। संदिग्ध हालात में महिला ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुआ खास गांव में सावित्री (40) पत्नी कालीदीन ने शनिवार की दोपहर जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतका के दो बच्चे संध्या (3), मयंक (2) वर्ष है।
विज्ञापन

कालीदीन ने बताया कि सावित्री उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सूरजकली की एक दशक पूर्व प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। उसकी बहन (साली) सावित्री से शादी कर ली थी। बताया कि वह कानपुर में मजदूरी करता है। दो दिन पहले घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय वह बकरी चराने गया था। पति के मुताबिक आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी है। उधर, मृतका के भाई भोलू का आरोप है कि पति कालीदीन नशा करता है। आर्थिक तंगी में गृह कलह में दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी पर कालीदीन ने सावित्री की हत्या कर दी। थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed