फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman died for not recharging mobile

Banda Suicide: मोबाइल रिचार्ज न कराने पर विवाद, पहले पति से किया था झगड़ा...फिर फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 21 Mar 2023 05:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Mar 2023 05:31 PM IST
सार

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव में मोबाइल रिचार्ज न कराने पर महिला ने जान दे दी। घटना के समय पति भैंस को चारा-पानी करा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 

विज्ञापन
Woman died for not recharging mobile
सुसाइड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में मोबाइल रिचार्ज न कराने पर पति से झगड़कर महिला ने कमरा बंदकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी निराशा (28) ने मंगलवार की सुबह घर का कमरा बंद कर साड़ी से छत के छल्ले में फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन

घटना के समय पति राकेश पांडे भैंस को चारा-पानी करा रहा था। उसने देखा, तो दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। भतीजे प्रांशु पांडे ने बताया कि सुबह मोबाइल चार्ज कराने के लिए निराशा का पति राकेश से विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पति जानवरों को चारा पानी करने लगा तो कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। मायका बदौसा थाना क्षेत्र के पौहार गांव में है। पिता रामनरेश को भी सूचना दी गई है। पति खेती-किसानी करते हैं। छह बीघा जमीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी का आपसी विवाद
 घटना के संबंध में बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पति शराब का आदी है। पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ है। इसी के चलते जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed