{"_id":"6af357c9a6965da1ff08b685","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-hersewoman-commits-suicide-by-hanging-herself-on-diwalilf-on-diwali-banda-news-c-212-1-sknp1006-154510-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महिला ने दिवाली में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महिला ने दिवाली में फंदा लगाकर दी जान
Tue, 10 Nov 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। शादी के महज पांच माह बाद ही महिला ने दिवाली के दिन रसोई के अंदर लगी लकड़ी की बल्ली से फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने बेटी को मानसिक रूप से कमजोर बताया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के महेंदू गांव निवासी राजू ने बताया कि उसकी ममेरी बहन सीमा (22) ने साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना के समय पति रविंद्र पाल खेत में दीपक जलाने गए थे। सीमा की शादी पांच मई 2026 में हुई थी। पति रविंद्र पाल ने बताया कि वह सूरत में रहकर मजदूरी करता है।
दिवाली के एक दिन पहले ही वह गांव आया था। दोनों पति-पत्नी ने एक साथ खाना खाया था। किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। पड़ोहरा गांव निवासी पिता मातादीन पाल ने बताया कि उनकी बेटी को कोई दिक्कत नहीं थी। उनकी बेटी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। उन्होंने पुरानी रिश्तेदारी में शादी किया था। थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद साहू ने बताया कि परिजन कोई विवाद नहीं बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।