फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Woman commits suicide by hanging herself in her in-laws house

Banda News: महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर दी जान

Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 27 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself in her in-laws house
बांदा। विवाहिता ने अपने मकान की दूसरी मंजिल में बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। घटना के समय पति खेत में पानी लगाने गया था।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी वंदना (23) ने बुधवार की शाम सात बजे घर की दूसरी मंजिल में स्थित कमरे में दरवाजा बंद कर धोती से छत की कड़ी में फंदा लगा लिया। घटना के समय ससुर अरविंद मकान के निचले हिस्से में थे। पति संदीप खेत में पानी लगाने गया था।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ससुर ने ऊपर जाकर देखा तो कमरा बंद पाया। खिड़की से झांक कर देेखा तो तो शव लटका मिला। ससुर ने पुलिस को खबर दी। पुलिस और नायब तहसीलदार ने दरवाजा तोड़कर कर शव को बाहर निकलवाया। मृतका के भाई मनोज ने बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल 2021 को अपनी बहन की शादी की थी। शादी के बाद घरेलू झगड़ा होता रहता था, लेकिन उसने किस वजह से फंदा लगाकर जान दी वह यह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। ससुराल और मायके पक्ष वजह नहीं बता पा रहे हैं। अगर मायके पक्ष के लोग तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed