फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   With the van fired a burst tire , mother and son injured

टायर बर्स्ट होने से वैन पलटी, मां-बेटे घायल

Wed, 08 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
With the van fired a burst tire , mother and son injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

बांदा। वैन पलटने से मां-बेटे घायल हो गए। मां को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य हादसों में दो घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू के तिंदवारी रोड निवासी प्रेम कुमार (23) पुत्र श्रीकेशन मंगलवार को सुबह अपनी मां सुनैना (50) को लेकर मारुति वैन से आ रहा था। तिंदवारी-बांदा मार्ग पर कुरसेजा पुलिस चौकी के नजदीक टायर बर्स्ट होने से वैन सड़क किनारे खंती में पलट गई। पुलिस व राहगीरों ने दोनों को वैन से बाहर निकला और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सुनैना की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी श्यामसुंदर (50) पुत्र रामदेव मंगलवार को दोपहर जिला अस्पताल से आवास विकास कालोनी जाते समय ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गया।  उधर, बबेरू क्षेत्र के बनबरौली गांव निवासी विद्या सागर (25) पुत्र कामता प्रसाद ने घर की छत पर पानी की टंकी बनवाई थी। दो दिन बाद ही पानी भर देेने से टंकी की दीवार गिर गई और दबकर वह घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed