{"_id":"6990c5654eb325101f021837","slug":"wires-between-poles-were-cut-and-hidden-in-fields-disrupting-electricity-supply-to-24-villages-banda-news-c-212-1-bnd1018-141092-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खंभों के बीच लगे तार काटकर खेत में छिपाया, 24 गांवों की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खंभों के बीच लगे तार काटकर खेत में छिपाया, 24 गांवों की बिजली बाधित
Sun, 15 Feb 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 18 चोरी किए तारों को बरामद करते विभागीय कर्मी। संवाद
विज्ञापन
करतल। बिजली विभाग के लाइनमैन ने करीब 18 विद्युत पोल के बीच लगे तारों को काटकर छिपाने की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं तार कट जाने से कई गांवों की आपूर्ति बाधित है।
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र बरौली के लाइनमैन शाहनवाज ने करतल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बरियारपुर नहर के किनारे से गुजरे करीब 18 विद्युत पोल के बीच लगे तार अज्ञात लोग काट कर ले गए और एक खेत में उन्हें छिपा दिया। जब वहां के जेई ने निरीक्षण किया तो तार बरामद किए गए। जेई के अनुसार विभाग को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ और इससे 24 गांवों की आपूर्ति बाधित रही। वहीं करतल चौकी प्रभारी सूबेदार सिंह ने कहा कि मामला मध्यप्रदेश से जुड़ा है लेकिन शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)