तार टूटकर ऊपर गिरा, छात्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। शार्ट सर्किट से टूटी एलटी लाइन घर के दरवाजे पर बैठे स्नातक छात्र के ऊपर आ गिरने से मौत हो गई। दूसरी घटना में महिला करंट से झुलस गई। उसे सीएचसी में दाखिल कराया गया है। यहां लखन कालोनी (वार्ड-19) में गली के अंदर मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे आशीष सोनी (19) पुत्र कमलेश सोनी घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी बीच वहां से गुजरी एलटी लाइन के तारों में शार्ट सर्किट होने पर तार टूटकर आशीष के ऊपर गिर गया। आशीष की वहीं मौत हो गई। वह चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बीए का छात्र था। पिता पान की गुमटी रखकर परिवार चला रहा है। उधर, दूसरी तरफ पावर कारपोरेशन के उप खंड अधिकारी रावेंद्र कुमार ने कहा कि घर में झगड़ा होने पर आशीष मकान की छत से तार पकड़कर झूल गया जिससे करंट से उसकी मौत हो गई। लाइन भी टूट गई। इसकी जांच कराई जा रही है। उधर, मृतक के पिता ने उप खंड अधिकारी की बात को गलत बताते हुए कहा कि वह बिजली विभाग के खिलाफ थाने में तहरीर देगा।
करंट से दो झुलसे
बबेरू। बबेरू में पानी भरने के लिए पंप लगाते समय इंद्ररानी पत्नी मनभावन झुलस गई। घर वालों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह शहर के बंगालीपुरा में कपड़ों पर इलेक्ट्रिक प्रेस करते समय करंट लगने से मनीष (35) पुत्र हीरत सिंह को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।