फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Winter will start after Diwali, this season is suitable for Rabi crop.

Banda News: दीपावली के बाद शुरू होगी सर्दी, रबी की फसल के लिए यह मौसम मुफीद

Mon, 20 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 20 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Winter will start after Diwali, this season is suitable for Rabi crop.
फोटो- 02 रबी की प्रमुख फसल सरसों। फोटो फाइल। स्रोत- कृषि विश्वविद्यालय।
बांदा। इस बार दीपावली के बाद से सर्दी पड़ना संभव है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। यह मानना मौसम वैज्ञानिकों का है। अक्टूबर माह के पिछले साल के आकड़े पर गौर करें तो वर्ष 2024 में न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री तक था। इस वर्ष यह आंकड़ा 25 से 28 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इससे साफ जाहिर है कि इस बार दीपावली के बाद से सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। वैज्ञानिकों के अनुसार यह तापमान रबी की फसल के लिए अनुकूल है। किसान अक्तूबर माह के अंत तक रबी की फसल की बुआई भी कर लेंगे। इससे उत्पादन पर अच्छा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में अक्तूबर माह में अधिकतम तापमान 28 से 31 व न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक था। जबकि वर्ष 2024 में यह आंकड़ा अधिकतम तापमान में 30 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 से 29 डिग्री तक रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष 2025 में अक्टूबर माह में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री व न्यूनतम 25 से 28 डिग्री तक रहने का ही अनुमान है। तीनों आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन करें तो इस वर्ष न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दीपावली के बाद सर्दी पड़ना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्टूबर का महीना रबी की फसल का बोआई का भी है। इसको लेकर कृषि मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर दिनेश शाह का कहना है कि इस बार का तापमान रबी की फसल के लिए बेहद मुफीद है। किसान अक्टूबर माह के अंत तक रबी की बोआई को पूरा कर लें। इससे उनकी फसल का उत्पादन बेहतर रहेगा।

-----------------------

रबी के सीजन की प्रमुख फसलें
------------------------------------

गेंहू, चना, मटर व सरसों
-----------------------------------


वर्जन
------------------------

एक दो सप्ताह में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट संभव है। इससे दीपावली के बाद से सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। यह समय रबी की फसल के लिए बेहद मुफीद है। किसान इस तापमान में रबी की बोआई पूरी कर लें। संभव हो तो अक्टूबर माह के अंत तक बोआई का काम पूरा करें।
प्रोफेसर दिनेश शाह, कृषि मौसम विशेषज्ञ, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed