{"_id":"61f6d0d970990347be058544","slug":"wife-afshan-met-mukhtar-silence-from-the-media-banda-news-knp67798526","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार से मिलीं पत्नी अफशां, मीडिया से साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार से मिलीं पत्नी अफशां, मीडिया से साधी चुप्पी
विज्ञापन
बांदा। बाहुबली विधायक व गैंगेस्टर मुख्तार अंसारी से उनकी पत्नी अफशां अंसारी ने रविवार को यहां जेल में मुलाकात की। दोनों के बीच देर तक बैरक में ही बातचीत हुई।
मिलाई के बाद जेल से बाहर आईं अफशां ने बताया कि बेटा उमर अंसारी तीन दिन पूर्व मिलाई करने आया था। तब बताया था कि वह (मुख्तार) बीमार है। इसीलिए वह अपने शौहर को देखने और उनकी खैरियत लेने आई हैं।
अफशां ने मुकदमा व राजनीति से संबंधित किसी भी सवाल का मीडिया को कोई जवाब देने से इनकार कर दिया। उनके साथ आए वकील भी कुछ नहीं बोले। प्रभारी कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अफशां की कोर्ट के आदेश पर जेल नियमों के अनुरूप मुलाकात कराई गई है। मुख्तार पूरी तरह से स्वस्थ हैं। (संवाद)