{"_id":"aead75347584e36e80690672d160732c","slug":"whose-head-the-crown-of-the-president-decided-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर अध्यक्ष का ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर अध्यक्ष का ताज, फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा और बसपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
इसी दिन दोपहर बाद मतगणना की जाएगी। प्रशासन ने मतदान स्थल कलेक्ट्रेट में पुलिस की भारी व्यवस्था की है। दो सौ से ज्यादा पुलिस अफसर और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए सपा और बसपा में सीधा मुकाबला है। सपा जहां निर्मला सिंह पर दांव लगाए, वही बसपा ने कैलशिया को मुकाबले में खड़ा किया है।
हालांकि पावर और पैसे में पलड़ा सपा का भारी होने की उम्मीद है। उधर, प्रशासन ने मतदान और मतगणना के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं।
डीएम न्यायालय कक्ष में सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। कलेक्ट्रेट परिसर मेें पांच बैरियर लगाए गए हैं।
इनमें एक हार्पर क्लब, दूसरा कलेक्ट्रेट गेट और तीसरा मतदान कक्ष से करीब 50 मीटर दूर और दो स्टेट बैंक की ओर बनाए गए हैं।
मतदान के लिए जिला पंचायत सदस्य हार्पर क्लब की ओर से दाखिल होंगे। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में चार क्षेत्राधिकारी, 50 सब इंस्पेक्टर, 100 कांस्टेबल और 25 पीएसी के जवानों सहित फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी। वे खुद भी मौजूद रहेेंगे।