फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the wife stopped drinking alcohol, the husband died

Banda News: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने दी जान

Thu, 27 Jul 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
When the wife stopped drinking alcohol, the husband died
बांदा। पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जसपुरा थाना क्षेत्र के गचपुरवा गांव की इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार करीब एक सप्ताह से शराब को लेकर पत्नी से कहासुनी होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गचपुरवा गांव निवासी सूरज निषाद (25) ने बुधवार की रात मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में लगे पंखे के छल्ले से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में कोई नहीं था। गुरुवार को सुबह पड़ोस में रहने वाले ताऊ और अन्य परिजन उठे तो उसे फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन

ताऊ शिवलाल ने बताया कि सूरज सूरत में रहकर मजदूरी करता था। वह एक महीने पहले गांव आया था। पिता सियाराम निषाद, मां व चार बहनें सूरत में रहती हैं। गांव में पति-पत्नी रहते थे। एक सप्ताह पहले शराब पीने के लिए सूरज ने घर में रखा अनाज और बर्तन भी बेच दिया था। उसकी पत्नी ने एतराज उठाया तो उसने पत्नी को घर से निकाल दिया। तब से पत्नी मायके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रात भी सूरज शराब पीकर घर आया था। उसके बाद सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूरज अपने घर में इकलौता था। दो बीघा खेती है। चार बहनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष राकेश सरोज ने बताया कि सूरज शराब के नशे का लती था। पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी के चलते आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed