फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When the wife complained to the police station, Amin committed suicide by consuming poison.

पत्नी ने थाने में शिकायत की तो अमीन ने जहर खाकर जान दी

Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
When the wife complained to the police station, Amin committed suicide by consuming poison.
बांदा। पत्नी ने थाने में सिंचाई विभाग नहर प्रखंड में कार्यरत अमीन शिव प्रसाद वर्मा (40) के खिलाफ मारपीट की शिकायत की तो उन्होंने सोमवार की शाम जहर खाकर जान दे दी। घटना शहर के सुतुरखाना स्थित अंबेडकर नगर की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता भाई शिवभूषण वर्मा ने बताया कि शिव प्रसाद नरैनी में तैनात थे और शराब के लती थे। नशे को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। तीन दिन पूर्व मारपीट करने पर पत्नी रामा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को विभाग में जाकर रामा ने आधा वेतन और संयुक्त खाता के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया।
विज्ञापन

शिव प्रसाद को यह बात नागवार गुजरी और सोमवार की शाम कमरे में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed