{"_id":"65f886222d62f00ed501d680","slug":"when-holi-came-i-thought-of-taking-samples-banda-news-c-212-1-sknp1008-108318-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: होली आई तो नमूने लेने की सुध भी आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: होली आई तो नमूने लेने की सुध भी आई
विज्ञापन
बांदा। हर बार की तरह इस बार भी होली से पहले खाद्य विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को टीम ने बांदा सहित बबेरू, नरैनी कालिंजर तिंदवारी आदि में संघन चेकिंग अभियान चलाया। चार नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है।
अभिहित अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनरेश यादव के नेतृत्व में टीम ने नरैनी में चेकिंग अभियान चलाया। टीम को देखकर दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए। टीम ने पैंगबरपुर गांव में दीपक गुप्ता की दुकान से मैदा, कालिंजर रोड नरैनी में रामप्रकाश की दुकान से पापड़, करतल रोड नरैनी में राजाबाबू की दुकान से नमकीन का नमूना लिया।
इसी प्रकार बबेरू में टीम के पहुंचते ही दुकानदार शटर गिराकर भाग खड़े हुए। जिससे कोई नमूना नहीं लिया जा सका। शहर में रंगीन कचरी के नमूने लिए गए। दुकानदारों को हिदायत दी की केमिकल रंग से बनी रंगीन कचरी की बिक्री कतई न करें। अन्यथा उन्हें उम्रकैद व जुर्माना दोनों हो सकता है। खोए में आलू, अरारोट आदि की मिलावट जन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।