फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When he refused to drink alcohol, he took his wife's life.

Banda News: शराब के लिए मना किया तो पत्नी की ली जान

Thu, 26 Oct 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
When he refused to drink alcohol, he took his wife's life.
बांदा/खत्रीपहाड़/बड़ोखर बुजुर्ग। शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने खुद अपने ससुरालियों को फोन करके पेट दर्द से मौत होना बताया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के सामने मृतका के दो मासूम पुत्रों ने अपने पिता की पूरी करतूत बता दी। बच्चों ने बताया कि पिता ने मां को गला दबाकर मार डाला है। मासूम बच्चों के बताने पर पुलिस ने आरोपी पति को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। भाई की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव के मुंगुस का पुरवा निवासी शिव देवी (27) की मंगलवार की रात पति किशोर कुमार उर्फ बबलू ने रिश्तेदार के साथ बाथरूम में गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साले अजय को फोन पर बताया कि पेट दर्द से शिव देवी की मौत हो गई है। शाम सात बजे जब मायके वाले आए तो देखा कि शिवदेवी का शव बाथरूम में पड़ा था।
विज्ञापन

भाई अजय के मुताबिक कि जब उसने भांजे प्रेम (6) और अतुल (4) से पूछा तो बताया कि मां की उसके पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी है। उनके साथ दूध वाला बाबा भी था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। भाई अजय का कहना है कि जीजा किशोर शराब का लती है। शराब पीने से मना करने पर अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी जीजा शराब के नशे में था। किशोर अपने घर में ही आटा चक्की लगाए है। शिवदेवी चार बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के संबंध में गिरवां थाना इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि भाई अजय की तहरीर पर आरोपी पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



पापा ने मम्मी की घुटई दबाकर मार डाला
बांदा। पोस्टमार्टम हाउस में मामा अजय के पास मौजूद शिवदेवी के दोनों पुत्रों प्रेम (6) और अतुल (4) ने बताया कि पापा ने मम्मी के बाल पकड़कर बाथरूम में ले जाकर पटक दिया और उनकी घुटई (गला दबाकर) मार डाला। उनके साथ दूध वाला बाबा भी था। वाे भी मम्मी को पकड़े था। जब उन्होंने देखा तो कहा कि अभी मेला दिखाने ले जाएंगे। तुम लोग जाओ। जब वह कुछ देर बाद पहुंचे तो देखा कि मम्मी बाथरूम में पड़ी थी। इस पर मृतका के भाई अजय ने बताया कि दूसरा आरोपी उसके जीजा का चाचा कल्लू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed