फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   When a raid took place, the government teacher locked the coaching centre and fled

Banda News: छापा पड़ा तो कोचिंग पर ताला लगाकर भागे सरकारी शिक्षक

Fri, 09 Aug 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
When a raid took place, the government teacher locked the coaching centre and fled
बांदा। कोचिंग सेंटरों की जांच के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए जीआईसी ओरन के प्रधानाचार्य अजय प्रकाश ने शुक्रवार को कस्बे में चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच की। उन्हें दो कोचिंग सेंटर ऐसे मिले, जिनमें सरकारी शिक्षक बिना पंजीयन पढ़ा रहे थे। भनक लगते ही शिक्षक ताला बंद कर भाग गए। कई सेंटरों में मानक नहीं मिले। उन्हें चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अवैध व बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने इसके लिए चार नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जीआईसी ओरन के प्रधानाचार्य अजय प्रकाश ने शुक्रवार को ओरन कस्बा में कोचिंग सेंटरों की जांच की। एक कोचिंग सेंटर बिना पंजीयन के संचालित हो रहा था, जिसमें करीब 50 बच्चे पढ़ रहे थे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने संचालक को एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। जांच में दो कोचिंग सेंटरों का पंजीयन तो था, पर मानक पूरे नहीं थे। इन्हें जल्द ठीक कराने को कहा। दो कोचिंग सेंटर संचालक सरकारी शिक्षक मिले, जो बिना रजिस्ट्रेशन के सेंटर चला रहे हैं। संचालकों को निरीक्षण की भनक पहले लग गई, तब तक ताला बंद कर वह भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि बबेरू, बिसंडा, कमासिन ब्लॉक में संचालित अवैध कोचिंग सेंटरों की जांच की जा रही है। जो कोचिंग बेसमेंट में संचालित होगी,कक्षा एक से 10 तक की कक्षाएं संचालित होंगी, कोचिंग सेंटरों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। जांच में जो भी कोचिंग सेंटर में कमियां मिली हैं, उनकी रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी जा रही है। उनके साथ जीआईसी वीरा के प्रधानाचार्य लोकेश मिश्रा व पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed