फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wheat is being weighed in the open in the rainy season

बरसाती सीजन में खुले में गेहूं की हो रही तौल

Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wheat is being weighed in the open in the rainy season
बांदा। शासन के आदेश हैं कि खरीद केंद्रों में किसानों का गेहूं भीगने न पाए। इसके लिए केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे। यहां मंडी समिति में बरसाती सीजन में खुले में गेहूं की तौल हो रही है। प्रांगण में भरे पानी को साफ कर उसी में खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को सुबह किसान तिरपाल आदि से गेहूं बचाने की जुगत करते रहे। 17 जून से दोबारा शुरू हुई खरीद अब 22 जून तक चलेगी। मंडी समिति परिसर में इक्का दुक्का किसान गेहूं बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। मंडी में विपणन शाखा को छोड़कर शेष खरीद केंद्रों में खरीद ठप है। विपणन शाखा में तीन दिन में 167 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। चार किसान लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन

15 जून तक चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में खुले 198 गेहूं खरीद केंद्रों में 42,548 किसानों ने 176173.239 मीट्रिक टन गेहूं बेचा था। इस बाबत विपणन शाखा केंद्र प्रभारी सोनल द्विवेदी ने बताया कि किसानों का गेहूं भीगने नहीं पाएगा। कहा कि टेंट और तिरपाल लगाकर आदि लगाकर व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed