फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wheat arrival begins, first seller vaccinated

Banda News: गेहूं की आवक शुरू, प्रथम विक्रेता की किया टीका

Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Wheat arrival begins, first seller vaccinated
फोटो- 24 प्रथम आवक पर किसान का टीका करते केंद्र प्रभारी। संवाद
बांदा। गल्ला मंडी समिति में स्थित यूपीएसएस के क्रय केंद्र से गेहूं खरीद की शुरुआत हो गई। यहां पर शुक्रवार को जमालपुर निवासी ऋषि शुक्ला का 60 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। केंद्र प्रभारी शिव कुमार गुप्ता ने शासन की मंशा के अनुरूप प्रथम ग्राहक के रूप में ऋषि का रोली से टीका किया और माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




केंद्र प्रभारी ने बताया कि गेहूं की आवक शुरू हो गई है। दो ट्रॉली गेहूं बिकने के लिए आ चुका है जिसकी शनिवार को तौल कराई जाएगी। उधर, कई केंद्रों में बोरे न होने से गेहूं की खरीद प्रभावित है। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि अधिकारी शनिवार को बारदाना उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी ने बताया कि गेहूं तो खरीद लिया है लेकिन बोरे न होने से वह अभी खुला पड़ा है। बोरे उपलब्ध होने पर उन्हें भरवाकर सिलवाया जाएगा। जिला विपणन अधिकारी रामानंद का कहना है कि बोरे उपलब्ध हैं। किसी सेंटर में यदि बोरे नहीं गए हैं तो वह बताएं बोरे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिले में बोरों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed