{"_id":"5ea477ee8ebc3e90ac764e2a","slug":"western-disturbance-of-pak-changed-the-weather-in-bundelkhand-banda-news-knp5570360147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के पश्चिमी विक्षोभ ने बुंदेलखंड में बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के पश्चिमी विक्षोभ ने बुंदेलखंड में बदला मौसम
विज्ञापन
बांदा। पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ ने बुंदेलखंड के मौसम में भी करवट ला दी। पिछले दो दिनों से बादल और बूंदाबांदी की आवाजाही के बीच शनिवार को मौसम और बदल गया। दिनभर धूप और बीच-बीच में बादल का सिलसिला चलता रहा। सूर्यास्त से पहले बादल गहरा गए और तेज हवा व आंधी के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला देर रात तक जारी था।
तापमान में भी चार डिग्री गिरावट आई। दिन में यह 41 डिग्री के आसपास था। शाम को घटकर 37-38 पर आ गया। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई गई। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल तक मौसम में यह उतार-चढ़ाव रहेगा। गर्मी से राहत और मौसम खुशगवार तो हुआ, लेकिन किसानों की परेशानी और चिंता बढ़ गई।
खेत-खलिहानों में अभी कटाई और मड़ाई का काफी काम बाकी है। बारिश से इन फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। आंधी और तेज हवाओं तथा आकाशीय गडग़ड़ाहट के बीच मंडल मुख्यालय बांदा में बिजली भी गुल हो गई। यह देर रात तक बहाल नहीं हो सकी।