फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Waterlogging in the streets due to heavy rain

Banda News: झमाझम बारिश से गलियों में जलभराव

Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the streets due to heavy rain
बारिश में जाता बच्चा।  - फोटो : मायका पक्ष के लोगों से पूछताछ करतीे पुलिस।
बांदा। जिले में करीब दो दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को सुबह से कभी तेज धूप तो कभी बादलों का डेरा रहा। इससे उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। शाम को चार बजे झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश में गर्मी से राहत तो मिली, पर शहर की गलियों में जल भराव हो गया। बिजली व्यवस्था भी पटरी पर नहीं आई।
विज्ञापन


गुरुवार को भी सुबह से तेज धूप निकली। शाम को साढ़े तीन बजे से आसमान में घने काले बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे में 9.75 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि पड़ोसी जिलों मध्य प्रदेश में कई दिनों से तेज बारिश हो रही है। बीच में मानसून ठिठक गया था। अब यहां भी आगे अच्छी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 45 से 85 प्रतिशत रही। उधर, बारिश से लोगों को राहत तो मिली, पर जगह-जगह जल भराव हो गया। नालियां चोक होने की वजह से उफना गईं।
विज्ञापन


पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पीटा

चित्रकूट। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बीच रास्ते में मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाना राजापुर में तहरीर दी है। राजापुर थाना क्षेत्र के रगौली गांव के राममिलन निषाद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहा है। पत्नी का एक गांव के युवक से संबंध है। इस बात का विरोध करने पर पत्नी व उसका प्रेमी दोनों ने बुधवारको रास्ता रोककर जमकर मारा पीटा है। इससे वह घायल हो गया। बताया कि थाने जाकर इस बात की शिकायत की इसके बाद भी मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि शिकायत कर्ता दो पत्नी रखे हुए है। पहली पत्नी के खिलाफ झूठी शिकायत की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed