{"_id":"5890d5034f1c1bd97ee80958","slug":"waterlogging-angry-people-had-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से नाराज लोगों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से नाराज लोगों ने जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाए कृष्णा नगर मोहल्ले के बाशिंदे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। कस्बे के कृष्णा नगर में औगासी-फतेहपुर मार्ग पर जलभराव से गुस्साए मोहल्लावासियों ने जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। साथ ही मतदान न करने की चेतावनी दी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की। लगभग दो घंटे तक जाम से वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
मोहल्ले में शादी समारोहों की भरमार है। इसके बावजूद यहां जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। घरों के आसपास जल भराव से लोगों को निकलना दूभर है। इससे नाराज मोहल्लावासियों ने मंगलवार को दोपहर औगासी-फतेहपुर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। लोग चुनाव में मतदान न करने की चेतावनी भी दे रहे थे। लगभग दो घंटे तक जाम से वाहनों की कतारें लग गईं। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारी उप जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने आचार संहिता और निषेधाज्ञा (धारा 144) का हवाला देकर समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया। प्रदर्शनकारियों में निर्मला सिंह, रेखा देवी, मीरा देवी, ऊषा, राजकुमारी, राजरानी, शांति देवी, चुनकीवा मौजूद रहे।
विज्ञापन