फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water splashes on farmers, platter adorned with capitalists

किसानों पर पानी की बौछार, पूंजीपतियों को सजी हुई थाल

Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water splashes on farmers, platter adorned with capitalists
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। केंद्र सरकार के कृषि संबंधी अध्यादेश को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनकारी किसानों पर हो रहे जुल्म का विरोध किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि भाजपा शासित राज्यों की आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से भी कम है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा यह मूल्य बढ़ाने का दावा कर रही थी, लेकिन यूपी, एमपी, पंजाब, हरियाणा आदि राज्य केंद्र की भाजपा सरकार की कथनी व करनी की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

इसका विरोध करने वाले किसानों के ऊपर ठंड में पानी की बौछार मारी जा रही है। किसानों के हक छीनकर पूंजीपतियों के थाल सजाकर बैंक कर्जमाफी, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। ज्ञापन में कांग्रेस ने काले कानूनों और किसानों पर हो रहे जुल्म का विरोध करते हुए इसे रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित मुमताज अली, रामहित निषाद, राजेश कुमार, जिलानी दुर्रानी, अल्तमश हुसैन, शोएब रिजवी, वीरेंद्र तिवारी, केपी सेन, कुतैबा जमां खां, साकेत बिहारी मिश्र, ज्ञानी प्रसाद, पंकज सिंह, अलंकार तिवारी, शिवबली सिंह, बीलाल, सुखदेव गांधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed