फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   water,SDM,pipeline,DM,IG

हर घर नल से पानी योजना आयुक्त ने देखी

Thu, 04 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
water,SDM,pipeline,DM,IG
water,SDM,pipeline,DM,IG - फोटो : BANDA
बांदा। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत बनाई जा रही खटान पाइप पेयजल योजना का बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। आईजी के. सत्यनारायण और डीएम आनंद कुमार सिंह भी साथ थे। आयुक्त ने सीडब्ल्यूआर का निर्माण कार्य और मेन इंटेकवेल का भी निरीक्षण किया। योजना में 41 सीडब्ल्यूआर और 116 ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। करीब 35 हजार किमी पाइप लाइन डाली जाएगी। आयुक्त को बताया गया कि रोजाना लगभग डेढ़ किलोमीटर पाइप लाइन डाली जा रही है। इस योजना से 371 ग्राम पंचायतों में हर घर को नल से पानी की आपूर्ति की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बबेरू सहित लघु सिंचाई विभाग के अभियंता और एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। (संवाद)
विज्ञापन

फोटो परिचय-12-जहीरुद्दीन सिद्दीकी।
रोजगार योजनाओं में 111 उद्योगों की स्थापना
बांदा। उपायुक्त (उद्योग) मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी ने बृहस्पतिवार को विभागीय योजनाओं के आंकड़े परोसे। बताया कि जनपद के चारों विस क्षेत्रों में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना आदि से पिछले कई वर्षों में एक सैकड़ा से ज्यादा उद्योग इकाइयां लगाई गई हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में 79 इकाइयों में 5 करोड़ 30 लाख रुपये का ऋण देकर 433 लोगों को रोजगार दिया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना में एक करोड़ 23 लाख 50 हजार लागत से 32 इकाइयों ने 494 व्यक्तियों को रोजगार का दावा किया। एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के बारे में बताया कि इसका भौतिक लक्ष्य 39 था। रोजगार का लक्ष्य 190 था। इसके सापेक्ष पिछले तीन वर्षों में 5 अभ्यर्थियों को 16 लाख रुपये की मार्जिन मनी दी गई। 26 सृजन हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed