{"_id":"5e9f2a3e8ebc3e905328f21f","slug":"water-power-crisis-deepens-in-hotspot-goler-naka-banda-news-knp5563787147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट गूलर नाका में पानी-बिजली संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट गूलर नाका में पानी-बिजली संकट गहराया
विज्ञापन
जल संस्थान के पास स्थित हॉटस्पॉट इलाका, सूनी गलियां।
- फोटो : BANDA
बांदा। मुख्यालय के एक मात्र हॉटस्पॉट गूलर नाका में बिजली, पानी का संकट भी गहरा गया है। चारों तरफ रास्ते बंद होने से यहां के हजारों बाशिंदे रोजमर्रा की दूध, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए पहले से ही परेशान हैं।
इस इलाके के एक युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर 3 अप्रैल की आधी रात से ही गूलर नाका सहित एक किलोमीटर दायरे को सील कर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। यहां हजारों स्थानीय निवासी घरों में कैद होकर रह गए हैं। अन्य इलाके के लोग भी यहां दाखिल नहीं हो सकते।
उधर, पॉजिटिव युवक की दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे मेडिकल कालेज से छुट्टी दी जा चुकी है। उसके सभी परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई। परिजन मेडिकल कालेज और कृषि विश्वविद्यालय में 14 दिन क्वारंटीन रहकर घर आ गए हैं। हॉटस्पॉट इलाके में कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। हॉटस्पॉट इलाके में बिजली और पानी आपूर्ति बुरी तरह बाधित है। चिराग तले अंधेरा की तर्ज पर यहां स्थित जल संस्थान कार्यालय के ठीक आसपास पानी के लाले हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने बताया कि बिना पंप के टोंटी तक पानी नहीं आता। सुबह पानी के समय रोजाना बिजली बंद हो जाती है। 10 मिनट भी पानी नहीं मिल रहा। हॉटस्पॉट होने से घर से निकलकर हैंडपंप भी नहीं जाया जा सकता। प्रशासन इस इलाके में सिर्फ पहरेदारी की भूमिका में है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार बिजली, पानी व आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी नहीं हो रही। बिजली विभाग के अवर अभियंता कांता प्रसाद का दावा है कि आपूर्ति नियमित की जा रही है। किसी फाल्ट से कभी आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।