फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water flooded the town due to a breach in the minor canal's embankment.

Banda News: माइनर की टूटी पटरी से कस्बे में भरा पानी

Sun, 23 Aug 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Water flooded the town due to a breach in the minor canal's embankment.
बांदा। वीरा माइनर टूटी पटरी से बहकर आया पानी कस्बे में लोगों के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने सड़क पर जलभराव होने से ग्राहकों और राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। यहां रोज बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं।

कस्बावासियों के अनुसार वीरा माइनर की लंबे समय से सिल्ट सफाई नहीं हुई है। इसके चलते पटरी भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। बीते कई दिनों से पानी पटरी कटने के चलते कस्बे की ओर बह रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों मनोज द्विवेदी, ज्ञान यादव, अरुण मिश्रा, आरके प्रजापति और मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि जिस मार्ग पर जलभराव है, वहीं कामेश्वर नाथ और मढ़ीदाई मंदिर जाने का प्रमुख रास्ता है। पानी भरा होने से उन्हें भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पानी जमा रहने से सड़क खराब होने के साथ आसपास के घरों में पानी घुसने का खतरा भी बढ़ गया है। कस्बावासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल जल निकासी कराने, वीरा माइनर की ध्वस्त पटरी की मरम्मत और नहर की सिल्ट सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed