फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Water can be saved, but cannot be created

Banda News: पानी बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता

Sat, 10 Aug 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Water can be saved, but cannot be created
तिंदवारी। जन्म से मृत्यु तक हमें पानी की जरूरत पड़ती है। पानी बनाया नहीं जा सकता, लेकिन बचाया जा सकता है। वर्षा की बूंदें जहां गिरती हैं, वहीं सहेजना होगा। सृष्टि में हरा-भरा दृश्य वर्षा की बूंदों का कमाल है। ये बात पद्मश्री जल योद्धा उमाशंकर पांडेय ने विकास खंड तिंदवारी में आयोजित गोष्ठी में कही। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने जल संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हमें परंपरागत तकनीकी और सामुदायिक भाव को फिर से जगाना होगा। तभी जल संरक्षण संभव होगा। बीडीओ रामखेलावन ने बताया कि दैनिक जीवन और घरेलू कार्यों में आने वाले पानी का दोबारा सदुपयोग कैसे किया जा सकता है। इसमें महिलाएं जागरूक होकर घरों और खेतों में मेड़बंदी कर पेड़ लगाएं।
विज्ञापन

गोष्ठी को जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम ने भी संबोधित किया। इस दौरान उत्तम सक्सेना, ओमप्रकाश मसुरहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, राजकीय कृषि गोदाम प्रभारी अभिनव त्रिपाठी, कृषि विभाग के शिव वीरेंद्र चंदेल एवं जलकोष यात्रा में धर्मेंद्र सिंह परमार, जगपत सिंह ,नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश चंद साहू, अनूप तिवारी, आलोक मिश्रा, प्रदीप सिंह राणा, सुरेश सैनी, अजीत पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed