{"_id":"8347fc1832e62dc799c6824ede31af38","slug":"ward-members-missing-feared-abducted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सदस्य लापता, अपहरण की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड सदस्य लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटौंध घर से अपने कृषि फार्म के लिए रवाना हुआ नगर पंचायत के नामित सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। नेशनल हाइवे पर उनकी बाइक लावारिस अवस्था में मिली। पत्नी ने विरोधियों पर अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
मटौंध निवासी गिरजा देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पति गुलाब सिंह 31 अगस्त को घर से तीन किलोमीटर दूर अपने कृषि फार्म आनओे के लिए अपने घर से रवाना हुए थे। बाद में उनकी बाइक पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाइवे पर लावारिस खड़ी मिली।
विज्ञापन
गुलाब सिंह का कुछ अता-पता नहीं चला। गिरजा ने कहा है कि उसी दिन एक ठेकेदार से लेनदेन को लेकर थाने में थानाध्यक्ष और कुछ संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में हिसाब हुआ था। ठेकेदार पर उसके पति का 85 हजार रुपये बकाया निकला। ठेकेदार ने यह रकम अगले दिन देने का वादा किया था।
विज्ञापन
थाने के बाहर निकलने पर ठेकेदार ने और उनके भाई ने गुलाब सिंह को धमकी दी थी। उधर, थानाध्यक्ष उमापति मिश्र ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। गुलाब सिंह मटौंध नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित सदस्य बताए गए हैं।