फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Wake up shelter center operator after death of 24 cows

24 गायों की मौत के बाद जागे आश्रय केंद्र संचालक

Mon, 30 Dec 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wake up shelter center operator after death of 24 cows
खप्टिहा कलां गो आश्रय केंद्र में अलाव के बीच खड़ीं गायें। - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। 24 गायों की मौत की खबर छपने के बाद सोमवार को यहां स्थित पशु आश्रय केंद्र में केंद्र का संचालन कर रहीं संस्था के जिम्मेदार सक्रिय हो गए। आनन-फानन में गोशाला में अलाव जलाए गए और गायों के लिए भूसा तथा छाया की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

यहां स्थित गोशाला में लगभग साढ़े छह सौ अन्ना मवेशी हैं। गोशाला का संचालन एनजीओ कर रहा है। कई दिनों से पड़ रही शिद्दत की ठंड में गायों के लिए छाया या बचाव के कोई इंतजाम न होने से इस दौरान करीब 24 गायों की मौत हो गई। हालांकि एसडीएम और तहसीलदार ने 12 गायों की मौत स्वीकारी। सोमवार को गायों की मौत की ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से खबर छपने के बाद पशु आश्रय केंद्र संचालक सक्रिय हो गए। सुबह से ही आश्रय केंद्र में कई अलाव जलाए गए। लोडर में कई बोरा भूसा मंगवाया गया। लकड़ियां लगाकर छाया की व्यवस्था की गई। पशु चिकित्साधिकारी डा. हरिश्चंद्र भी आश्रय केंद्र पहुंचे और करीब डेढ़ दर्जन बीमार गायों का इलाज किया।
विज्ञापन

डीएम का पारा चढ़ा, डाक्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि
खप्टिहा कलां। सोमवार को डीएम हीरालाल ने पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। आश्रय केंद्र का संचालन कर रहे एनजीओ संचालक को जेल भेजने की चेतावनी देने के साथ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए। एसडीएम मंसूर अहमद भी मौजूद थे। उन्होंने डीएम को बताया कि पशु चिकित्साधिकारी आश्रय केंद्र के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। डीएम ने रोजाना आश्रय केंद्र में अलाव जलवाने और भूसा, चारा तथा छाया की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कहा कि मकर संक्रांति तक ठंड ज्यादा पड़ेगी तब तक व्यवस्थाएं चौकस रखें। उन्होंने कहा कि पशु आश्रय केंद्रों को पर्याप्त पैसा दिया जा रहा है। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। तहसीलदार राजीव निगम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान्हा गोशाला पहुंचे एडीएम
मटौंध। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने सोमवार को यहां कान्हा गोशाला का औचक निरीक्षण किया। उनकी भनक पाते ही पंचायत कार्यालय के लिपिक राघवेंद्र पांडेय और पशु चिकित्सक डॉ. लघुचंद्र अहिरवार दवा के साथ गोशाला पहुंच गए। टिनशेड और चारों तरफ पॉलिथीन का पर्दा देख एडीएम ने संतोष जताया। लिपिक ने बताया कि कमजोर जानवरों को अलग बंद किया जाता है। यहां रजिस्टर में 301 अन्ना मवेशी दिखाए गए थे। एडीएम ने गोबर गैस प्लांट भी देखा। अलाव के भी निर्देश दिए। पशु चिकित्सक ने बताया कि ठंड से गायों को निमोनिया आदि हो रहा है।

खप्टिहा कलां गोशाला का निरीक्षण करते डीएम हीरा लाल।

खप्टिहा कलां गोशाला का निरीक्षण करते डीएम हीरा लाल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed