फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vrindavan is the conscience of the devotee

भक्त का अंत:करण ही है वृंदावन

Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan is the conscience of the devotee
Vrindavan is the conscience of the devotee - फोटो : BANDA
बांदा/कमासिन। आवास विकास कालोनी मंदिर कुआं में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास भरत बाजपेयी ने कहा कि भक्त का अत:करण ही वृंदावन है। जहां पर आत्मा रूपी गोपियां श्रीकृष्ण के साथ रास रचाने को व्याकुल रहती हैं।
विज्ञापन

कहा कि वृंदावन की कुंजगलियों में नंद के नंदन आज भी नित्य रास रचाते हैं। यहां की वनस्पतियां भी नृत्य करती हुई गोपियों जैसा पूर्ण समर्पण चाहिए। परमात्मा ने हमें दिल और दिमाग दिया है। मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार चारों एक होकर ईश्वर को समर्पित हो जाते हैं।
विज्ञापन

तब परमात्मा जीव को सहज सुलभ हो जाता है। जैसे की श्रीकृष्ण गोपियों के हो गए। इसके अलावा उन्होंने कंस वध, रुक्मिणी व श्रीकृष्ण विवाह की कथा सुनाई। श्रद्धालुओं ने पैर पुजाई की। यजमान हरी प्रसाद गुप्त आदि आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कमासिन में श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा के साथ शुरुआत हुई। कथा व्यास आचार्य जनार्दन मिश्र श्रीधाम वृंदावन ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से जगत के समस्त प्राणियों का कल्याण होता है।

सांसारिक सुखों को पाकर मानव को भागवत भजन सत्संग करना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य मयंक द्विवेदी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी, ग्राम प्रधान कौशल नरेश द्विवेदी आदि श्रद्धालु व महिलाएं सिर पर कलश लिए मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed